Headlines

 मथुरा : सुरक्षित और तनावमुक्त घर शिफ्टिंग के लिये नई सेवा का शुभारंभ

मथुरा  || 22 जनवरी 2026 को पैकर्स मूवर्स इंडस्ट्रीज का अग्रणी नाम “इंडियाज नम्बर 1 पैकर्स मूवर्स ग्रुप” का 6th राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन ग्रुप ऐडमिन मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में होटल मिस्टीक पाल्मस मथुरा (उत्तर प्रदेश) का सभागार में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में वर्षों अनुभव प्राप्त भारत के कोने कोने से आए लगभग 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग्राहक ही राजा है के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए एडमिन मनीष कुमार गुप्ता ने 2 नई होम शिफ्टिंग सेवा की शुरूआत की घोषणा की
:1) प्रीमियम होम शिफ्टिंग सेवा जो ग्राहकों को सुरक्षित और तनावमुक्त अनुभव प्रदान करेगी और
2) निर्धारित समय में ट्रैकिंग और पारगमन के दौरान पूर्ण बीमा कवरेज़।
इस नई सेवा की घोषणा पर प्रकाश डालते हुए ग्रुप समन्वयक सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार हिमांशु ने कहा कि हम नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के लिये प्रतिबद्ध हैं। ग्राहक ही राजा है के सिद्धांत पर काम करते हुए ग्राहक का हर जरूरत का ध्यान रखा जायेगा। इस नई सेवा को लॉन्च करने के लिये हम उत्साहित हैं इस सेवा का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को घर बदलने के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा और सुविधा प्रदान करना है। हमारा लक्ष्य प्रोद्योगिकी और मानवीय स्पर्श के मिश्रण से घर बदलने के अनुभव को सरल, सुरक्षित और तनावमुक्त बनाना है। हम हर ग्राहक को एक राजा जैसा अनुभव देने के लिये प्रतिबद्ध है। यह नई सेवा विशेष रुप से उस ग्राहकों के लिये डिज़ाइन की गई है जो अपने कीमती सामान के लिए उच्चतम स्तर की देखभाल और सुविधा चाहते हैं। इसके लिये ग्राहक ग्रुप का टॉल फ्री नम्बर 9122728888 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर हमारा वेबसाइट www.indiapackergroup.com पर विजिट कर सकते हैं। सम्मेलन में अन्य सदस्यों ने भी अपना अपना विचार रखा। अंत में सदस्यों को ट्रॉफी और शॉल से सम्मानित कर सम्मेलन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *