Headlines

सचिन तेंदुलकर को लीड्स जाते हुए पुलिस ने क्यों रोका, बीच सड़क पर की पूछताछ, वजह हैरान कर देगी

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीडस् के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले आपको वो किस्सा सुनाते हैं, जो सचिन तेंदुलकर ने खुद बताया था कि क्यों उन्हें लीड्स जाते हुए पुलिस ने बीच सड़क पर पकड़ लिया था और उनसे पूछताछ की थी.

लीडस् में भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 4 हारे हैं और 2 जीते हैं. 1 बेनतीजा रहा है. लीड्स से जुड़े सचिन तेंदुलकर के इस किस्से को खुद सचिन ने बताया था, जो अभी का नहीं बल्कि कई साल पहले का है. अभी जो प्लेयर्स इंडियन स्क्वाड में शामिल हैं, उनमें से शायद ही किसी का जन्म भी हुआ होगा, ये तब का किस्सा है. तेंदुलकर 1992 में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे, वह यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब का हिस्सा थे.

सचिन तेंदुलकर ने सुनाया किस्सा

सचिन ने एक वीडियो में इस मजेदार किस्से को सुनाया था. उन्होंने बताया कि जब वो यॉर्कशायर क्लब का हिस्सा थे, तब वो एक मैच खेलने के लिए न्यूकासल गए थे. मैच के बाद वह रात को ही न्यूकासल से लीड्स लौट रहे थे, उनके साथ साथी खिलाड़ी जतिन परांजपे भी थे. सचिन को तब यॉर्कशायर क्लब ने एक कार दी हुई थी, वो उसी से आ रहे थे.

रात के समय उस समय सड़क पर जगह-जगह काम चल रहा था. इस कारण वहां स्पीड लिमिट 50-55 मील प्रतिघंटा कर दिया था. रात ज्यादा हो गई थी तो उन्होंने आगे चल रही एक पुलिस के पीछे-पीछे चलने का फैसला किया ताकि कोई दिक्कत न हो. मगर कुछ समय बाद पुलिस ने उन्हें हाथ से कुछ इशारा किया, जिसे सचिन समझ नहीं पाए और लाइट की रौशनी तेज कर दी.

पुलिस ने की पूछताछ

सचिन ने आगे बताया कि, इसके बाद पुलिस ने रुकने के लिए तो उन्होंने कार को साइड में लगा दिया. पहले वाले इशारे के बारे में पुलिस ने पूछा तो सचिन ने बताया कि उन्हें लगा कि लाइट की रौशनी तेज करने के लिए कहा है. इस पर पुलिस ने बताया कि स्पीड लिमिट 50 मील प्रतिघंटा है और आप 60 मील प्रतिघंटा से गाड़ी चला रहे हो. सचिन समझ गए कि पुलिस की कार भी तेज थी, जिस वजह से उनसे भी ये गलती हुई.

सचिन ने पुलिस अफसर को ये समझाया और बताया कि क्यों उनसे ये गलती हुई. पुलिस ने सचिन की कार में यॉर्कशायर का लोगो देखा तो उन्होंने पूछा और सचिन ने बताया कि क्लब ने उन्हें ये कार दी है. पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या आप यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के पहले विदेशी प्लेयर हैं? सचिन ने हां कहा तो पुलिस ने उन्हें एक वार्निंग देकर छोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *