गुरूर: घर पर भाजपा का झंडा लगाकर मनाया स्थापना दिवस – नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू

गुरूर: घर पर भाजपा का झंडा लगाकर मनाया स्थापना दिवस – नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू

संवाददाता – दीपक देवदास बालोद

गुरूर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू ने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री साहू ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस संगठन के समर्पण, सेवा भावना और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के समग्र विकास एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *