‘हिंदू राष्ट्र को इस्लामी राष्ट्र में…’, भाषा विवाद के बीच ये क्या बोल गए नितेश राणे?

महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद को लेकर देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं भी हिंदी भाषा की कोई जबरदस्ती नहीं की गई है. हम भी सरकार में शामिल हैं. मराठी को अनिवार्य किया गया है. हिंदी नहीं चाहिए तो संस्कृत ले लीजिए.

नितेश राणे ने आगे कहा कि हम भी मराठी हैं, हम भी हिंदू हैं, हिंदू समाज को तोड़ने के लिए ये सब आयोजन क्यों किए जा रहे हैं? हिंदू राष्ट्र को इस्लामी राष्ट्र में बदलने की जो योजनाएं बनाई गई हैं, उनके जाल में न फंसें.

 

इसके अलावा एलईडी फिशिंग करने पर नितेश राणे ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाली कोई भी नाव अब उनकी फैक्ट्री तक सुरक्षित नहीं पहुंचेगी. एलईडी फिशिंग करने वाली किसी भी नाव को उनकी फैक्ट्री क्टरी तक अब सुरक्षित नहीं लौटने दिया जाएगा, ऐसे बोट मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी.

‘मैं हिंदू धर्म के लिए काम करने वाला कार्यकर्ता’
उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में हमारे विभाग की ओर से इस संबंध में कई कार्रवाइयां की गई हैं. मैं हिंदू धर्म और हिंदुत्व के लिए काम करने वाला कार्यकर्ता हूं. ईश्वर मुझे शक्ति दे, यह मेरी प्रार्थना है. नितेश ने आगे कहा कि नारायण राणे ने अपने कार्यकाल में मछुआरा समाज के लिए जो कार्य किए थे, उन्हें आज भी लोग नहीं भूले हैं, ऐसा भी उन्होंने कहा.

राज-उद्धव के एक होने पर क्या कहा? 
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक होने को लेकर कहा कि मुझे अपने मछुआरा और कोली भाइयों की चिंता है. लेकिन अगर किसी के पारिवारिक झगड़े खत्म होकर वे एक हो रहे हैं तो ये खुशी की बात है.

संजय राउत पर निशाना साधते हुए राणे ने कहा, “किसान और संजय राउत का कोई आपसी संबंध नहीं है. संजय राउत का संबंध तो केवल उस अंगूर से है, जिससे उन्होंने अपनी बेटी के लिए वाइन फैक्ट्री खोली. गली में बैठकर भांडुप के देवानंद जैसे गंभीर मुद्दों पर नहीं बोलना चाहिए.”

उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों पर भी नितेश राणे ने हमला बोलते हुए कहा, “उनके पिता (उद्धव ठाकरे) को हिंदू धर्म से ही नफरत है. उन्हें बीजेपी को कुछ सिखाने का अधिकार नहीं है. आज हिंदू बनकर एक साथ रहना जरूरी है. अगर हम कल भी हिंदू होकर आपस में लड़ते रहे, तो एक दिन ऐसा आएगा कि हमारे घर के बाहर भोंगे बजेंगे और घर के अंदर पूजा करना भी बंद हो जाएगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *