गुरुर । छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बिरनपुर फाइल्स’ 3 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर के प्रमुख सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म वर्ष 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई दर्दनाक हिंसक घटना और उसके बाद उत्पन्न सामाजिक व व्यक्तिगत संघर्षों पर आधारित है।
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू के जीवन संघर्ष को प्रमुखता से दिखाया गया है। अपने बेटे की शहादत के बाद न्याय के लिए एक पिता की लड़ाई को फिल्म में संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है।
बालोद के पवन गांधी ने निभाई मुख्य भूमिका
फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के उभरते अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से चरित्र को जीवंत बनाने का प्रयास किया है। फिल्म जगत के जानकारों के अनुसार, यह फिल्म उनके करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकती है।
प्रीमियर में पहुंचेंगे दिग्गज
फिल्म के प्रीमियर शो में ईश्वर साहू, योगेश अग्रवाल, मोना सेन सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
पंकज जैन ने दी शुभकामनाएं
क्षेत्र के समाजसेवी एवं राजनीतिक व्यक्तित्व पंकज जैन ने फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बालोद जिले के कलाकार लगातार अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
निर्देशन और विषय पर चर्चा
फिल्म का निर्देशन हेमलाल चतुर्वेदी एवं रमेश कुमार नाग ने किया है। निर्देशक के अनुसार, फिल्म में घटना की गंभीरता और सामाजिक समरसता को संतुलित ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। संवेदनशील विषय होने के कारण फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है।
इन सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित
3 अप्रैल से फिल्म प्रदेश के प्रमुख सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी—
रायपुर: श्याम टॉकीज (प्रीमियर शो सुबह 11 बजे)
दुर्ग: अप्सरा टॉकीज
कवर्धा: माँ भुवनेश्वरी, रॉयल मॉल
बिलासपुर: 36 मॉल
कोरबा: निहारिका, सिनेवर्ल्ड
अन्य: भाटापारा, कांकेर, रायगढ़ एवं चांपा
दर्शकों से अपील
फिल्म के निर्माताओं ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में पहुंचकर छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी इस सच्ची कहानी और स्थानीय कलाकारों का समर्थन करें।
गुरुर : बिरनपुर कांड पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘द बिरनपुर फाइल्स’ 3 अप्रैल को होगी रिलीज, बालोद के पवन गांधी मुख्य भूमिका में

