गुरुर,कन्हारपुरी में कांग्रेस संगठन नवसृजन बैठक सम्पन्न, बूथ एवं पंचायत कमेटी का गठन

संवददाता- दीपक देवदास , बालोद

बालोद कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम कन्हारपुरी में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कंकालीन बालोदगहन मंडल अध्यक्ष सुमीत राजपूत के मार्गदर्शन एवं मोखा सेक्टर अध्यक्ष गुलेंद्र कतलाम के नेतृत्व में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को संपन्न हुई।
बैठक में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कमेटी में अध्यक्ष पद पर उत्तम साहू, उपाध्यक्ष निर्मला मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष गैंदलाल, महामंत्री के रूप में झुमुक महिलांग एवं गुमान सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सचिव पद पर छगन साहू और संजय नेताम को नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में अभिषेक देवांगन को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) के रूप में किशोर साहू एवं चतुर उईके को नियुक्त किया गया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमीत राजपूत, सेक्टर अध्यक्ष गुलेंद्र कतलाम, ग्राम पंचायत कन्हारपुरी के सरपंच तेजराम साहू सहित खूबलाल, संतोष बाधव, पवन साहू, टीकम नागवंशी एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *