रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के दो हफ्ते में बमफाड़ कमाई करने के बाद इस फिल्म ने तीसरे शनिवार को शानदार कमाई की और अब रिलीज के तीसरे रविवार भी ‘धुरंधर 2’ ने एक बार फिर कमाई में तेजी दिखाते हुए क ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो आज तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2′ ने रिलीज के 18वें दिन कितना कलेक्शन किया है?धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर थकने का नाम नहीं ले रही है और ऐसी सरपट दौड़ रही है कि इसकी रफ्तार ने हर किसी के होश उड़ाए हुए हैं. यहां तक कि इसने बॉलीवुड के इतिहास में पहले 900 करोड़ और अब फाइनली 1000 करोड़ कल्ब की शुरुआत कर ऐसा बेंचमार्क सेट कर दिया है
जो अब आने वाली फिल्मों के लिए पार करना बेहद मुश्किल होने वाला है.इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा.वहीं रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी 16वे दिन इसने 21.55 करोड़ कमाए तो 17वें दिन का कलेक्शन 25.65 करो रुपये रहा.वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को 28.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसी के साथ ‘धुरंधर 2′ का 18 दिनों का कुल कलेक्शन अब 1013.77 करोड़ रुपये हो गया है.’धुरंधर 2’ ने फाइनली एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाली ये बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है. इसी के साथ अब ये बाहुबली 2 के भारल में लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ने से इंचभर दूर रह गई है. बता दें कि बाहुबली 2 का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ रुपये है. इसे मात देने के लिए ‘धुरंधर 2′ को बस 17 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है. उम्मीद है कि तीसरे मंडे को फिल्म ये आंकड़ा छू लेगी और इसी के साथ भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ की सीक्वल है.
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी

