गाज़ीपुर: लेखपाल पर सैदपुर में दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पिटाई कर लूटे मोबाइल और नकदी

संवाददाता विशाल सिंह सैदपुर

 

गुरुवार की रात ड्यूटी से घर लौट रहे लेखपाल को मनबढ़ युवकों ने सैदपुर थाना क्षेत्र के पौटा चट्टी के पास लाठी डंडे से पिटाई करने के बाद उनके जेब से कैश और मोबाइल छीन लिया। मामले में देर रात सैदपुर थाने में लेखपाल ने तहरीर दिया। सुबह शुक्रवार को सैदपुर कोतवाली पहुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारी ने हमलावरों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सैदपुर के बिशनपुर कला गांव निवासी लेखपाल विनय कुमार यादव जनपद की सदर तहसील में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बाइक से सोमवार की रात को ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर के पौटा चट्टी के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवको ने उन्हें आगे से घेर लिया। इसके बाद बहुत बड़े एसडीएम बन रहे हो बोलते हुए लेखपाल पर डंडे से प्रहार कर दिया। पीछे से एक चार पहिया वाहन आता देख, युवक लेखपाल की मोबाइल और जेब में पड़ा कुछ कैश लेकर फरार हो गए। लेखपाल ने बताया कि चार पहिया वाहन सवार की मदद से घटनास्थल के कुछ आगे मोबाइल सड़क के किनारे पर की पड़ी मिली। लेखपाल के समर्थन में सैदपुर थाने पहुंचाने वालों में लेखपाल संघ की सैदपुर तहसील अध्यक्ष राहुल मौर्य, कासिमाबाद तहसील के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला मंत्री प्रवीण कुशवाहा, सदर तहसील मंत्री रवि कुशवाहा आदि शामिल रहे।

सैदपुर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल के पास से लेखपाल से छिना गया पैसा और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *