Report By Deepka Dewdas
गुरुर। मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित अपशब्दों के प्रयोग को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा के विरोध में राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम एवं मा. के. राजू साहब के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग राजकुमार अंचल सहित कई जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र मारकंडे (कबीरधाम), पंकज बांधव (राजनांदगांव), दीना राम चेलक (बालोद), कोसन दास कोसरे (खैरागढ़), सुप्रिय टेम्बुलकर (भिलाई), त्रिशरण डोंगरे (दुर्ग), ग्वाला अनंत (मुंगेली) एवं गायत्री भौरिया (कोरिया) प्रमुख रूप से शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगी।

