Headlines

गुरुर । ग्राम पंचायत दर्रा में “नीर चेतना अभियान” के तहत जल संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गुरुर । ग्राम पंचायत दर्रा में छत्तीसगढ़ शासन के “नीर चेतना अभियान” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत दर्रा स्थित प्राथमिक शाला एवं श्री भागवत (पिता गजराज) के निवास पर श्रमदान के माध्यम से सोकपिट का निर्माण किया गया। इस पहल से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं जय मां लक्ष्मी महिला समूह द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व समझाया गया, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी।
इसके अलावा महिला समूह एवं ग्रामीणों द्वारा गांव के विभिन्न पारा-मोहल्लों में रैली निकालकर “जल बचाओ” का संदेश दिया गया तथा मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमेश रात्रे ने कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीणों की सहभागिता से ही सफल होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण के प्रति सजग रहने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में अतिरिक्त सीईओ आर.एल. सिरमौर, एन.के. बागड़े, मनरेगा एपीओ ओपी साहू, जिला समन्वयक प्रभात साहू, एपीओ बिहान नितेश कुमार, एसबीएम अधिकारी प्रवीण कुमार, मनरेगा अधिकारी योगेश देवांगन, सरपंच श्रीमती पूजा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *