Headlines

गुरुर || जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू की अनदेखी, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

संवाददाता || दीपक || देवदास

गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अरमरीकला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू के साथ कथित रूप से उपेक्षा का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शिविर में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल हुईं सभापति लक्ष्मी अशोक साहू को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया।
बताया जा रहा है कि शिविर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी बात रख रहे थे, लेकिन जिला पंचायत सभापति होने के बावजूद लक्ष्मी अशोक साहू को मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी भी देखने को मिली।
इस संबंध में आरोप है कि जिला प्रशासन एवं जनपद पंचायत गुरुर के सीईओ द्वारा उन्हें अनदेखा किया गया, जबकि वे क्षेत्र की प्रमुख जनप्रतिनिधि हैं और स्थानीय समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और जनप्रतिनिधियों के बीच भी असंतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जनसमस्याओं का समाधान करना है, लेकिन यदि जनप्रतिनिधियों को ही अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलेगा, तो इसका उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
इस संबंध में गुरुर जनपद पंचायत सीईओ उमेश रात्रे का कहना है कि जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी अशोक साहू नाम दो बार एलाऊसमेंट किया गया था उस समय वहां मौजूद नहीं थे और यह कार्यक्रम नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *