बलिया में पीड़िता धनजी वर्मा ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
संवाददाता || धनजी || बलिया
पीड़िता ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से न्याय पाने के लिए उन्होंने विभिन्न उच्च अधिकारियों और IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।लेकिन चिंता का विषय यह है कि संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इन शिकायतों पर बिना निष्पक्ष जांच के और वास्तविक तथ्यों की अनदेखी करते हुए बार-बार भ्रामक एवं तथ्यहीन रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। पीड़िता ने जिला अधिकारी को पत्रक सौंपते हुए और मीडिया के समक्ष उपस्थित होकर इस स्थिति की जानकारी दी।उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि सच्चाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो और न्याय मिलने की प्रक्रिया बाधित न हो।

