Headlines

नई दिल्ली में अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 14 राज्यों के पदाधिकारी शामिल

 

गुरुर,नई दिल्ली, 8 अप्रैल 2026।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा राजधानी स्थित इंदिरा भवन में एक दिवसीय अधिवेशन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों—छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर एवं झारखंड—के जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय प्रभारी के. राजू सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी एवं अध्यक्षगण ने सहभागिता की।
छत्तीसगढ़ से अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनील कुमार, बालोद जिला अध्यक्ष दीना राम चेलक, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष पंकज बांधव, कवर्धा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मार्कण्डेय, भिलाई जिला अध्यक्ष सुप्रीय टेंभुरकर, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष तोषण कोसरे, दुर्ग जिला अध्यक्ष श्ररण डोंगरे सहित कुल 25 जिला अध्यक्ष शामिल रहे।
अधिवेशन के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, सामाजिक न्याय, और अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र में पदाधिकारियों को संगठनात्मक रणनीतियों, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *