Headlines

गुरुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नई जिम्मेदारी ग्राम घनेली के कुलदीप साहू बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नई जिम्मेदारी ग्राम घनेली के कुलदीप साहू बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव
गुरुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अंतर्गत ग्राम घनेली के सक्रिय कार्यकर्ता कुलदीप साहू को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कुलदीप साहू लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं तथा संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद कुलदीप साहू ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *