नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ, दिल्ली में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में फिर से नई पारी का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार एनडीए के सभी वरिष्ठ नेता इसका गवाह बनेंगे। एक दिन पहले ही बिहार से सभी दिग्गज नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज राज्यसभा से अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आज दोपहर सवा 12 बजे वह राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यसभा में सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। एक दिन पहले यानी नौ अप्रैल को दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब हम यहीं रहेंगे, वहां नए लोगों को मौका मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *