सितारगंज अंतर्गत ग्राम सरकडा में चलाया गया जन जागरूकता अभियान

स्थान- सितारगंज। रिपोर्टर- लईक अंसारी।

सितारगंज। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंहनगर के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय – किच्छा के निर्देशन में ई मोबाइल वेन द्वारा कोतवाली सितारगंज अंतर्गत ग्राम सरकडा में चलाया गया जन जागरूकता अभियान। जिसमें साइबर अपराधियों से बचाव, महिला अपराध एवं नए आपराधिक कानून (BNS/BNSS) के संबंध में आम नागरिकों को जानकारी दी गई। साइबर अपराध घटित होने पर अभिलंब TOLL FREE NO 1930 डायल पुलिस को जानकारी देने के बारे में बताया गया। बता दे की जिले में हो रही साइबर क्राइम की घटनाओं को देखते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत सितारगंज के सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने ग्राम सरकडा में साइबर सुरक्षा को लेकर आम जनमानस को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी साथी जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी कॉल ऑनलाइन केवाईसी गेमिंग एप आदि के बारे में आम जनमानस को विस्तार से जानकारी दी साथी साइबर क्राइम से किस तरीके से बचा जाए और अगर साइबर क्राइम के चंगुल में फस जाये तो क्या कदम उठाया जाए उसके बारे में लोगों को जानकारी दी और साथी बताया कि साइबर क्राइम में फंसने के बाद तुरंत डायल 1930 व अपने नजदीकी थाने या चौकी में सूचना दें ताकि साइबर क्राइम से बचा जा सके। जिसमे पुलिस टीम सामिल प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा कोतवाली सितारगंज।
उ0नि0 दीपक तिवारी चौकी प्रभारी सरकडा सितारगंज का0 संदीप सजवाल जनपद उधमसिंहनगर ई मोबाइल वेन – पुलिस टीम उ0नि0 बलबीर सिंह का0 देवेंद्र
का0 प्रमोद दीपक आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *