होर्मुज तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेल आपूर्ति जल्द शुरू होने का दावा, ईरान को चेतावनी

कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और होर्मुज पर बने तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (9 अप्रैल) को साफ किया कि तेल की आपूर्ति जल्द शुरू हो जाएगी, चाहे इसमें ईरान शामिल हो या नहीं. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कैसे होगा. साथ ही ट्रंप ने सीजफायर के बीच ईरान को फिर चेतावनी देते हुए कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल न लगाए.ट्रंप का यह अल्टीमेटम ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज ऑफ स्ट्रेट को दोबारा खोलने पर सहमति बनी थी. ईरान ने इस अहम जलमार्ग से ईरान ने एकदिन में 15 जहाजों को गुजरने की परमिशन दी है, यह सीजफायर के दौरान लागू रहेगा.ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा, ‘ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से फीस वसूली कर रहा है, अगर वह ऐसा कर रहा है तो इसे फौरन रोक देना चाहिए.’ ट्रंप ने अपने दूसरे पोस्ट कर दावा किया कि बहुत जल्द ही आप देखेंगे कि ईरान की मदद से या उसके बिना भी तेल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में यह भी कहा कि ईरान होर्मुज स्टेट से तेल की आवाजाही के मामले में बेहद खराब काम कर रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं है.’ फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में ईरान के तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पाद निर्यातकों के संघ के प्रवक्ता हामिद हुसैनी का हवाला देते हुए कहा गया कि ईरानी ईरान जहाजों से ट्रांजिट टोल क्रिप्टोकरेंसी में चुकाने की शर्त रखेगा.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ म‍िलकर काम करने की बात कही है. दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति और सहयोग की दिशा में बड़ा संकेत दिया है. ट्रंप ने इसे दुनिया के लिए ‘बड़ा दिन’ बताते हुए कहा कि ईरान अब संघर्ष से थक चुका है और पुनर्निर्माण की राह पर आगे बढ़ना चाहता है.ट्रंप ने कहा, ‘हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *