*नवरात्रि में चैतन्य देवियों की झांकी की रही धूम, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब*
राजनांदगांव। नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, राजनांदगांव द्वारा चैतन्य देवियों की भव्य झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। देवी स्वरूपों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।
झांकी का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव द्वारा किया गया। शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी रहा। आकर्षक सजावट और देवी स्वरूपों की जीवंत प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। झांकी को देखने के लिए शहरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर चैतन्य देवियों की झांकी के दर्शन किए। इनमें प्रमुख रूप से भागवताचार्य विनोद बिहारी गोस्वामी, भाजपा नेता खूबचंद पारख, पदम् श्री डॉ पुखराज बाफना,डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू,दैनिक सबेरा संकेत के सम्पादक सुशील कोठारी,भास्कर दूत के सम्पादक दुष्यन्तदास,राजनांदगांव रत्न शारदा तिवारी, ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश सादानी,लायन्स क्लब अध्यक्ष दीपक नवलखा ,माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण डागा,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल,सिन्धी समाज के अध्यक्ष मंशाराम मोटलानी,डॉ साधना तिवारी,ठेकेदार संजय सिंगी,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश सादानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नारायण कन्नौजे,पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी,लायनअमित खंडेलवाल,वेट लिफ्टिंग वर्ल्ड चैम्पियन गोल्ड मेडलिस्ट सितलेश पटेल,राज्य स्तरीय शतरंज चैम्पियन स्वर्णा वर्मा प्रमुख रुप से शामिल रहे।
नवरात्रि के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और भक्ति से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस झांकी के माध्यम से देवी आराधना, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था का संदेश दिया गया। आयोजन के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

