Headlines

पलारी नगर पंचायत चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

यशवंत विश्वकर्मा के साथ मनोज लावत्रे की रिपोर्ट

गुरुर। नगर पंचायत पलारी के निकाय चुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू ने अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वार्डों में घर-घर पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक संगीता सिंहा भी सक्रिय नजर आईं। उन्होंने नागरिकों से कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है।
प्रचार अभियान में बसंत सोनबेर, तामेश्वर साहू, किशोर साहू, ओंमकार महमला, शादिक अली, राकेश सोनबेर, टेक लाल सोनबेर, डामन सोनबेर, पुनेश्वर साहू, दिनेश साहू, मनीष साहू, दीनाराम चेलक, चोवाराम साहू, मोनू ठाकुर, हिमांशु लवात्रे, गोलू, टिकेश्वर साहू एवं रुपराम साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की तथा कांग्रेस की योजनाओं और नगर विकास के मुद्दों को जनता के सामने रखा। प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों का अच्छा समर्थन मिलने का दावा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने कहा कि नगर पंचायत पलारी के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास को आगे बढ़ाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *