Headlines

पलारी निकाय चुनाव : भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान

यशवंत विश्वकर्मा के साथ मनोज लावत्रे की रिपोर्ट

गुरुर। नगर पंचायत पलारी के निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता लगातार वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लखन लाल गुरुपंच सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजय दिलाने के उद्देश्य से भाजपा संगठन पूरी सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है।
भीषण गर्मी के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नागरिकों से रूबरू मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नगर विकास, सड़क, पेयजल, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के बेहतर विस्तार का भरोसा दिलाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पलारी नगर पंचायत को विकास की नई दिशा देने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाना आवश्यक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति में विश्वास रखती है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पलारी नगर पंचायत में भी भाजपा की जीत से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र चंद्राकर ने भी वार्डों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर नागरिकों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सदैव जनहित और विकास को प्राथमिकता देती रही है तथा नगर पंचायत पलारी में भी व्यापक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा चुनाव मैदान में उतरी है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए मतदाताओं से कमल छाप पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रीतम साहू, राकेश यादव, आदित्य पिपरे, लक्ष्मी अशोक साहू, कौशल साहू, ईशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, दुर्गानंद साहू, कृष्ण कुमार ठाकुर, खेमलाल देवांगन, टुकेश्वर पांडे, आनंद शर्मा, प्रदीप साहू, नरेश कुमार साहू, हिमांशु, संध्या आजेंद्र साहू,उतरा मरकाम नंद कुमार साहू एवं ढंगु हिरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि नगर पंचायत पलारी में जनता का भरपूर समर्थन पार्टी को मिल रहा है और आगामी चुनाव में भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *