दीपक देवदास यशवंत विश्वकर्मा गुरुर
पलारी में कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन बाइक रैली, भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार को घेरा
आम सभा मे उमड़ा जन सैलाब, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन मे मांगे वोट
मोदी सरकार ने देश को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया : भूपेश बघेल
किसान, युवा और महिलाओं की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील
गुरुर। नवगठित नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू एवं 15 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में गुरुवार को भव्य बाइक रैली एवं विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया। बाइक रैली सांगली से प्रारंभ होकर बोहारा चौक होते हुए नगर पंचायत पलारी सभा स्थल पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सभा स्थल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है और आज किसान, महिला, युवा सहित हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनता के हित में 95 योजनाओं की शुरुआत की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार एक-एक कर उन योजनाओं को बंद कर दी है।
भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, जिससे खेती और धान उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को सम्मान देने के बजाय उन्हें परेशान करने का काम कर रही है। पलारी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां 27 किसानों से जबरन रकबा समर्पण कराया गया है। पेट्रोल-डीजल की समस्या से किसान परेशान हैं और कई पेट्रोल पंपों में ड्राई जैसी स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने बढ़ती महंगाई पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पहले घरेलू गैस सिलेंडर 400 रुपए में मिलता था, जबकि अब 1000 रुपए से अधिक कीमत चुकाने के बावजूद लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि एक ओर जनता को संकट और बचत का पाठ पढ़ाया जाता है, वहीं दूसरी ओर विदेश दौरों में दिखावा किया जा रहा है।
सभा के अंत में भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी 1 जून को भारी संख्या में मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
भाजपा सरकार पर कांग्रेस विधायकों का हमला, पलारी में कांग्रेस के पक्ष में मांगे वोट
नगर पंचायत पलारी चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू एवं सभी 15 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डौंडी लोहारा विधायक अनिला भेड़िया, विधायक सवित्री मंडावी एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज बनकर काम करती रही है।उन्होंने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना मे 1000 रुपए दे रही है लेकिन उससे ज्यादा बिजली बिल मे बढ़ोतरी कर और बार-बार कटौती करके आम जनता को परेशान कर रही है भाजपा सरकार हर मोर्चे में विफल है।
विधायक अनिला भेड़िया ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पूर्व में जनहित में अनेक योजनाएं संचालित की थीं, जिनका लाभ सीधे आम लोगों को मिला। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार भीखमंगा हो गई है स्कूलों का फीस को भी बढ़ा दी है।
विधायक सवित्री मंडावी ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी वादे करती है, जबकि कांग्रेस जमीन स्तर पर काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों के हित में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पलारी के विकास के लिए कांग्रेस की जीत आवश्यक है और कांग्रेस प्रत्याशी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू ने भी सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पलारी नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास, बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कांग्रेस की टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने जनता से कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में विधायक अनिला भेड़िया, सवित्री मंडावी, कुंवर सिंह निषाद, संगीता सिन्हा, ओकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अध्यक्ष चंदेश हिखानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर अध्यक्ष किशोर साहू, नगर पंचायत चारामा अध्यक्ष नागराज नाम, चंद्रप्रभा सुधाकर, शारदा साहू, शरद लोहाना (धमतरी), वीरेंद्र देवांगन, यूथ कांग्रेस जिला बालोद अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, ब्लॉक गुरूर अध्यक्ष मोनू ठाकुर, कृष्णा दुबे, मिथलेश पुरैटरी, मनोज साई, सोना देशलहरा, अध्यक्ष प्रत्याशी यानेश साहू, ओंकार महामल्ला, चिंताराम, बसंत सोनबेर एवं डामन लाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। जिनमें टेकलाल, डोमेन्द्र साई, राकेश सोनबेर, रोशन साहू, सुचित्रा साहू, गणेश साहू, पूरन साहू, संजय चौधरी, केदार देवांगन, रोमन साई, तीर्थशंकर, तामेश्वर साहू, तोषण साहू दीनाराम चेलक जीवराखन साहू सुमीत राजपूत मोनू ठाकुर राजपूत, गिरधारी देवांगन, कमलेश श्रीवास्तव, संजय चंगकर, ईश्वर राय, जितेन्द्र यादव मनीष देवांगन राकेश सोनबेर एवं गिरीश चंद्राकर बबलू साहू वर्षा साहू हिमांशु लावत्रे रुपराम साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

