Headlines

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 अज्ञात हमलावरों पर FIR, CM फडणवीस की दो टूक- गैंग कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं!

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, मुंबई पुलिस के बाद गुजरात पुलिस भी अलर्ट

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, मामले में नए इनपुट मिलने के बाद गुजरात पुलिस भी सतर्क हो गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की पहचान की गई है और वे देश के बाहर से ऑपरेट कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। उनके मुताबिक, पुलिस जानती है कि ऐसे अपराधियों से कैसे निपटना है और उनके पीछे मौजूद लोगों को भी ढूंढकर निकाला जाएगा।

इस बीच, मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के बाद गुजरात पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस को आशंका है कि फायरिंग मामले के आरोपी गुजरात के सूरत पहुंच सकते हैं। इसके मद्देनजर सूरत में एहतियातन नियमित चेकिंग बढ़ा दी गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले आरोपी पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे। वारदात के बाद वे मोटरसाइकिल से अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस बीट चौकी के पास एक जगह बाइक छोड़कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार, बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों की जांच पहले भी क्राइम ब्रांच करती रही है। इसी वजह से इस मामले की गहराई से जांच करने और आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं और पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *