Headlines

राजनांदगांव: चैतन्य देवियों की झांकी के समक्ष विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रज्वलित किया सदभावना दीप

चैतन्य देवियों की झांकी के समक्ष विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रज्वलित किया सदभावना दीप

राजनांदगांव। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा (ज्ञान मान सरोवर ) आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के समक्ष 16 अक्टूबर, शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सदभावना दीप प्रज्वलित कर शांति, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री माहेश्वरी पंचायत राजनांदगांव के अध्यक्ष सत्यनारायण डागा, पूर्व अध्यक्ष आशीष चितलांगिया, नरेंद्र लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश लड्ढा, रमेश सोनी, नवनीत बागानी, दीपक डागा, प्रचार-प्रसार मंत्री तरुण सादानी, संगठन मंत्री हरीश गांधी, शांता चितलांगिया, प्रीति चितलांगिया, दिग्विजय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया एवं सुनीता अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सनातन धर्म महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, प्रदेश महिला अध्यक्ष मौसमी शर्मा, प्रदेश महामंत्री ममता शर्मा, जिला अध्यक्ष ममता सोनी, प्रदेश सहसचिव संजय अग्रवाल एवं शहर कार्यकारिणी सदस्य पूजा पटाक ने भी चैतन्य देवियों की झांकी के समक्ष सद्भावना दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन, कुंती बहन, केशर बहन, प्रभा बहन, रंभा बहन एवं मुरलीधर सोमानी भाई की उपस्थिति रही। इस आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *