Headlines

*दीपावली की खुशियाँ साझा करने लोकप्रिय विधायक श्री भोलाराम साहू जी से मिले कांग्रेस पदाधिकारी*

 संवाददाता-रुपेश साहू- राजनांदगांव

 

कुमरदा। दीपावली पर्व के पावन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह घावड़े के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री भोलाराम साहू जी से सौजन्य मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मोतीलाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री श्री राकेश बारले, श्रीमती मधु रावटे, मंडल अध्यक्ष उमरवाही श्री रामधार साहू एवं मंडल अध्यक्ष कुमरदा श्रीमती दुर्गा महानदिया उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान सभी ने आपसी आत्मीयता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली की खुशियाँ साझा कीं और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *