Headlines

दिवाली के बाद ठाणे में पटाखों पर सख्ती, 3 महीने की रोक

दिवाली पर आग की घटनाओं के बाद बड़ा फैसला, ठाणे में 3 महीने तक रॉकेट और हवाई पटाखों पर बैन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिवाली के दौरान आग लगने की कई घटनाओं के बाद प्रशासन ने पटाखों को लेकर सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने पूरे जिले में हवाई पटाखे और रॉकेट चलाने पर तीन महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ऊंची इमारतों के परिसर, पार्किंग और खुले स्थानों पर हवाई पटाखे या रॉकेट चलाने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला दिवाली के दौरान हुई आगजनी की घटनाओं को देखते हुए लिया गया है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, समूह या संस्था के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश को प्रभावी तरीके से लागू कराने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई है।

प्रशासन का यह फैसला पटाखों से होने वाली आगजनी और उससे पैदा होने वाले खतरे को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब अगले तीन महीने तक ठाणे जिले में हवाई पटाखों और रॉकेट के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *