संवाददाता-रुपेश साहू- राजनांदगांव
खुज्जी।दीपावली के पावन पर्व पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री भोलाराम साहू जी से आत्मीय सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सौहार्द, सम्मान और आत्मीयता के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं।
विधायक श्री भोलाराम साहू जी के प्रति सम्मान एवं मार्गदर्शन के भाव के साथ हुई इस मुलाकात में पर्व की खुशियों ने आत्मीयता को और प्रगाढ़ बनाया।
इस अवसर पर श्री कोमल सिंह मंडावी जी श्री भीष्म कौशिक जी, श्री तिलेश्वर भेड़िया (पिंटू) जी एवं श्री सोनल सिन्हा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
