Headlines

संयुक्त परिवार की एकता और परंपरा का अनूठा उदाहरण बना अभनपुर का सिन्हा परिवार

संवाददाता-रुपेश साहू- राजनांदगांव


40-45 सदस्यों ने एक साथ की लक्ष्मी पूजा, गौरी-गौरा विवाह में शामिल होकर मनाई दीपावली; परिवार में नई टाटा पंच कार का भी हुआ आगमन
अभनपुर। दीपावली का पर्व जहां खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है, वहीं ग्राम अभनपुर का सिन्हा परिवार संयुक्त परिवार की एकता और पारिवारिक संस्कारों की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्व सैनिक अंगेश्वर सिन्हा ने अपनी कर्मभूमि राजनांदगांव में लक्ष्मी पूजा करने के बाद अपने गृहग्राम अभनपुर पहुंचकर परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
गांव में दीपावली का माहौल कुछ अलग ही नजर आया। सिन्हा परिवार के लगभग 40 से 45 सदस्य एक ही छत के नीचे एकजुट होकर लक्ष्मी पूजा में शामिल हुए। इसके बाद सभी ने गांव में आयोजित पारंपरिक गौरी-गौरा पूजा एवं विवाह समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आधुनिकता के इस दौर में जहां संयुक्त परिवारों की परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है, वहीं सिन्हा परिवार आज भी आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों के साथ एकजुट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *