कांग्रेस ने 23 अप्रैल को बारामती विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ अपनी प्रदेश इकाई के सचिव आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा है. कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद निर्विरोध जीत की संभावना खत्म हो गई है.इस बीच कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने निर्विरोध चुनाव पर कहा कि ऐसा कैसे हो जाएगा? वहां पर उम्मीदवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का है, लेकिन उसे बीजेपी का समर्थन प्राप्त है. तो बीजेपी को हम मदद कैसे कर सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी शख्स का निधन हो जाता है तो उसके खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की कोई परंपरा नहीं है.हुसैन दलवाई ने बताया कि नांदेड़ में हमारे सांसद वसुंधरा चौहान थे. उनका निधन हो गया था,
जिससे उनकी सीट खाली हो गई थी. इसके बाद उनका बेटे चुनकर आया. इस सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी उतारा था. हुसैन दलवाई ने आगे कहा कि गाबी में शरद पवार के उम्मीदवार का निधन हो गया है, तो क्या शरद पवार का उम्मीदवार नहीं उतरेगा?हुसैन दलवाई ने कहा कि नांदेड़ में अंतापूर्कर का निधन हुआ जिसके बाद बीजेपी ने उम्मीदवार खड़ा किया था. यह क्या परंपरा नहीं है? उन्होंने आगे कहा कि उनके हित के लिए, उनके स्वार्थ के लिए कांग्रेस को उम्मीदवार खड़ा नहीं करना चाहिए यह तो गलत बात है.कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अजित पवार का आदर है, लेकिन उम्मीदवार खड़ा नहीं करना चाहिए, यह कहां की परंपरा है? कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि इसके लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत ही अच्छा फैसला लिया. उन्होंने हमारे आलाकमान को राजी करने का काम किया. इसके लिए उनको मैं बधाई दूंगा.महाविकास अघाड़ी की तरफ से सिर्फ कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है. इस पर उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस का उम्मीदवार ही आ सकता है. क्योंकि वहां हमारा बेस है. उन्होंने कहा कि हमारा उम्मीदवार एक पिछड़ी जाति का है. उन्होंने आगे कहा कि जब हमारे नेताओं का निधन हुआ तब इनको निर्विरोध की बात याद नहीं आई.इसलिए हमारी पार्टी ने जो फैसला लिया है बिल्कुल सही फैसला लिया है. कांग्रेस ने बताया कि आकाश मोरे पार्टी के पूर्व विधानपरिषद सदस्य विजयराव मोरे के बेटे हैं और धांगर समुदाय से संबंध आते हैं.

