Headlines

गुरूर में युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया विरोध

गुरूर में युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया विरोध


गुरूर। भारतीय जनता युवा मोर्चा गुरूर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित नेता हैं और उनके खिलाफ इस प्रकार की भाषा असहनीय है। इसी के विरोध में गुरूर मंडल में पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हिमांशु साहू, गुरूर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र हिरवानी, भूपेंद्र साहू, राहुल साहू, रितेश सेन, लिलेश साहू, पंचराम निषाद, रविकांत देशमुख सहित युवा मोर्चा गुरूर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *