Headlines

ग्राम दर्री में संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, जागृति चुन्नी यदु ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

 

डोगरगांव । ग्राम दर्री में 18 नवंबर को संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में जिला पंचायत राजनांदगांव की सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दर्री के सरपंच श्री सुद्धोधन सोनटेके एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री मदन लाल सिन्हा सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कोहका के सरपंच श्री शरद वैष्णव, ग्राम पंचायत खुज्जी के सरपंच श्री अजय पंसारी, दर्री के पूर्व उपसरपंच श्री ओमप्रकाश रामटेके, ग्राम प्रमुख श्री उदेराम सिन्हा, ग्राम पटेल श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत एवं ग्राम प्रमुख श्री खम्हन सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान पाठक एवं प्राथमिक शाला दर्री के समस्त शाला परिवार, शाला विकास समिति तथा समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *