Headlines

गुरूर : नगर पंचायत पलारी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर ने जताया आभार

||दीपक देवदास, बालोद ||

गुरूर। नगर पंचायत पलारी के आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के अध्यक्ष किशोर साहू ने समस्त मतदाताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जनता की मजबूत आस्था और सहभागिता का प्रतीक रहा है।
किशोर साहू ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री शिव डहरिया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही चुनाव समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी निभाने वाली संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, डोंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, धमतरी विधायक ओंकार साहू, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं भैयाराम सिन्हा सहित सभी जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वार्ड प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर पंचायत पलारी के जागरूक मतदाताओं का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि भारी संख्या में मतदान कर जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, सभी का उद्देश्य नगर के विकास, भाईचारे और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करना होना चाहिए।
अंत में किशोर साहू ने नगर पंचायत पलारी की समस्त जनता, कांग्रेस परिवार एवं चुनाव प्रक्रिया में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
लोकतंत्र के उत्सव में जनता की रही अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि पलारी की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह साबित किया है कि विकास और जनहित के मुद्दों के प्रति नागरिक पूरी तरह सजग हैं। जनता का विश्वास और समर्थन ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर भविष्य में भी जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *