Headlines

प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी पर देशद्रोह का केस हो: गिरिराज सिंह, पीएम आवास प्रदर्शन पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष का नेता होने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में ले ले। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संवैधानिक पद पर रहते हुए संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी दूसरे देशों की नकल कर भारत में उपद्रव कराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास के पास जिस तरह की घटना हुई, अगर वहां कोई बड़ा हादसा हो जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि प्रधानमंत्री आवास में प्रवेश करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से देश की छवि प्रभावित हो सकती है और पूरी दुनिया में लोकतंत्र को लेकर गलत संदेश जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *