जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में मंगलवार को CRPF की बंकर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। लेवडोरा इलाके में एक ट्रक और CRPF वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद बंकर गाड़ी सड़क पर पलट गई।
हादसे में CRPF के करीब 5 जवानों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए काजीगुंड स्थित CRPF की 163वीं बटालियन ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

