*गाजीपुर: सड़क पार कर रही नीलगाय से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल*

संवाददाता विशाल सिंह सैदपुर

 

रविवार को सैदपुर थाना क्षेत्र के ककरी गांव के पास सैदपुर सादात मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया।

 

जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाइक के सामने अचानक घड़रोज (नीलगाय) आने से हुआ। घायल का सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सैदपुर के धर्मपुर गांव निवासी अमन कुमार (30) पुत्र सुदर्शन और आयुष कुमार (44) पुत्र अरविंद सैदपुर बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। सैदपुर सादात मार्ग पर वह अपनी बाइक से ककराही गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पार कर रही एक तेज रफ्तार नीलगाय जोरदार ढंग से उनकी बाइक से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आयुष का प्राथमिक उपचार कर, उन्हें गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

घटना का पता चलते ही अमन के परिजनों में कोहराम मच गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची उसकी मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *