Headlines

गुरुर : पलारी के विकास और सुशासन के लिए भाजपा को दें समर्थन : अनुज शर्मा, अध्यक्ष प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच सहित 15 पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में हुई विशाल चुनावी सभा

पलारी के विकास और सुशासन के लिए भाजपा को दें समर्थन : अनुज शर्मा

अध्यक्ष प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच सहित 15 पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में हुई विशाल चुनावी सभा

गुरुर। नगर पंचायत पलारी में निकाय चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा में धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच एवं सभी 15 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में विधायक अनुज शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और देश में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पलारी को एक आदर्श नगर पंचायत बनाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने तथा क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भाजपा की जीत आवश्यक है।
विधायक शर्मा ने पलारी क्षेत्र से अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के लोगों का स्नेह और विश्वास हमेशा उन्हें मिलता रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विकास, सुशासन और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अध्यक्ष प्रत्याशी लखनलाल गुरुपंच सहित सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
सभा को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, देवकर साहेब,दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञ शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जनसेवक राकेश यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की विकास योजनाओं को जनता के समक्ष रखते हुए समर्थन मांगा।
कार्यक्रम के अंत में विधायक अनुज शर्मा ने अपने लोकप्रिय सांस्कृतिक प्रस्तुति “आरुग कलश दाई, आरुग बाती” सहित लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभा में उत्साह का संचार किया। उनके गीतों पर उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम का माहौल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया।
सभा में प्रमुख रूप से राकेश छोटू यादव, टोमन साहू, प्रतिभा चौधरी, अश्विनी यादव, तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, कौशल साहू, ईशा प्रकाश साहू, दुर्गानंद साहू, खेमलाल देवांगन, टुकेश्वर पांडे, आनंद शर्मा, संध्या आजेंद्र साहू, प्रदीप साहू, नरेश साहू, तेजराम साहू, लक्ष्मी अशोक साहू, चंद्रिका गंजीर, ढंगुराम साहू, नंदकुमार साहू, गुलाब सिन्हा, ज्ञालेंद्र साहू, प्रेम साहू, आसाराम साहू, हिमांशु ईशा प्रकाश साहू, कृष्णा कुमार ठाकुर एवं उज्ज्वल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *