||दीपक देवदास, बालोद ||
छत्तीसगढ़ माहेश्वरी युवा संगठन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बेमेतरा में भव्य एवं गरिमामय माहौल में सपन्न हुआ ,,,,इस शपथ ग्रहण को आरंभ नाम देकर आने वाले सालों के कार्यों समाज के उत्थान ज़िम्मेदारियों के लिए सबने मिलकर संकल्प लिया,,, माहेश्वरी युवा संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष नीरज चांडक महासचिव करण बूब संगठन मंत्री धीरज भट्टड़ और उनकी पूरी टीम ने इस दौरान भगवान महेश को साक्षी मानकर शपथ ली,,,इस दौरान इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप ने अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्री मति ज्योति राठी शामिल हुई ,, साथ ही विशिष्ठ अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा,,,प्रांतीय महिला अध्यक्ष रूपा मूंदड़ा मौजूद रहे,,,, कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश चांडक ने की साथ ही बेमेतरा माहेश्वरी सभा महिला संगठन और युवा संगठन के साथ पूरे प्रदेश भर से सैकड़ों युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरुवात भगवान महेश की पूजा अर्चना कर उनके वंदना से की गई,,,,इस दौरान महेश नवमी का पर्व क्यों मनाया जाता है ,,,उसके पीछे की कथा क्या है ,,,उसे भी नाट्य रूप में प्रस्तुत कर बताया गया,,,तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को भी एक छोटे संदेश नाट्य कर सभी के समाने प्रस्तुत किया गया,,,,इस दौरान सभी ने समाज में किए जा रहे कार्यों और आने वाले समय पर क्या बेहतर समाज कर सकता है,,,उस पर विचार रखा,,,,,प्रांतीय युवा संगठन टिम की पहली बैठक भी इस कार्यक्रम के बाद आयोजित की गई,,,जिसमें आने वाले समय पर युवा संगठन को किन किन कार्यों को करना है,,,खेल आयोजन सांस्कृतिक आयोजन,,,धार्मिक यात्रा,,,गौ सेवा ,,,, और सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा के विषय पर चर्चा की गई,,,इसके साथ साथ बच्चों को आने वाले समय पर किन विषयों पर रुचि है,,,क्या करना है ,,,उस पर काउंसलिंग करना है ,,,इस विषय पर भी चर्चा हुई,,, वही महेश नवमी पर्व को भव्य बनाने पर चर्चा कर उसका संयोजक एनू टावरी सह संयोजक मीनल गिलड़ा को बनाया गया ,,,इस दौरान 2 नए पदों पर प्रांतीय गौ सेवा संरक्षक लोकेश राठी सुकमा और प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राहुल भूतड़ा करहीभदर को बनाया गया,,, इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम टावरी संस्थापक अध्यक्ष माहेश्वरी युवा संगठन,,,राम रतन मूंदड़ा पूर्व अध्यक्ष प्रदेश माहेश्वरी सभा,,,प्रदीप गांधी पूर्व सांसद,,,देवरतन तापड़िया,,,पवन डागा,,,सुनील माहेश्वरी,,,रमेश भट्टड़,,,रमेश केला ,,,विजय केला,,,अजय राठी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट,,,राजेश मंत्री पूर्व राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री,,,,सतीश चंडाक राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य साथ ही माहेश्वरी युवा संगठन के सैकड़ों युवा जो पूरे प्रदेश भर से आए मौजूद रहे,,उक्त जानकारी युवा संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता राहुल भूतड़ा ने दी ,,,,,,,

