Headlines

जिला संयोजक आलोक मिश्रा सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा प्राधिकृत अधिकारीयों की बैठक ली गई

 

रूपेंद्र साहू
राजनांदगांव।जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई । जिसमें ऋण नीति, धान खरीदी टोकन में लघु किसानों को एक बार टोकन दिया जाना है।उस तारीख को किसी कारणवश किसान अपनी उपज का धान सोसायटी तक नहीं ले जा सकता तो वह टोकन अपने आप स्वमेव निरस्त हो जाता है।इस विषय में सभी प्राधिकृत अधिकारीयों का मत था कि उसमें संशोधन कर पुर्व की भांति एक बार फिर टोकन प्रदाय करने पर चर्चा हुई।
धान के सुखत और शार्टेज के संबंध में चर्चा हुई।यह सर्व मान्य मत है कि धान सुखता जरूर है और इस कारण धान में शार्टेज होना स्वाभाविक है।इस संबंध में प्राधिकृत अधिकारीयों का कहना है हम किसानों का धान 17%नमी में खरीदते हैं। और जब हम मीलर या संग्रहण केन्द्र को धान देते हैं तो नमी जीरो प्रतिशत हो जाती है।जिसका खामियाजा समीतियों को उठाना पड़ता है। अतः समस्त जिम्मेदारी मंत्री और अधिकारियों से निवेदन किया गया कि आप लोगों के द्वारा सुखे हुए धान पर संग्रहण केन्द्र एवं नागरिक आपूर्ति निगम पर सुखत की व्यवस्था की गई है तो जहां 17%नमी वाले धान लिया जाता है तो वहां पर सुखत न देना असंवेदनशील एवं अव्यवहारिक है। इसमें सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए एक प्रतिशत सुखत का प्रावधान करना चाहिए , या यह सुनिश्चित करें कि धान खरीदी होते होते ही धान का उठाव हो जाये। समिति द्वारा सरकार के सभी कार्यों को अंजाम दिया जाता है। जैसे कि किसानों को खाद बीज उपलब्ध करवाना और खाद्य बीज के वितरण में समीति को किसी भी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं मिल पाता बल्कि खाद्य बीज का परिवहन शुल्क भी समिति को लाखों रुपए वहन करना पड़ता है।जो समिति के लिए प्रत्यक्ष रूप से एक दंड जैसा है। और दूसरे तरफ धान खरीदी से मिलने वाले कमीशन सुखत एवं शार्टेज के कारण नहीं मिल पा रहा है। कमीशन के भरोसे ही समिति का कार्य चलता है और आज स्थिति यह है कि बहुत समिति के कर्मचारी को बहुत दिनों से वेतन नहीं मिला है। इस महत्वपूर्ण बैठक में महेंद्र वैष्णव प्रदेश मीडिया प्रभारी, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हिरेंद्र साहू खोराटोला, टीकम पांडे, पुरूषोत्तम साहू, मोती लाल जंघेल एवं प्राधिकृत अधिकारी हिरेंद्र साहू, रामकुमार गुप्ता, अनिरुद्ध चन्द्राकार , नकुल नेताम,धन्ना यादव,राजेश्वर ध्रुव सहित सभी सोसायटी के प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *