*महंत राजू दास को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस से FIR दर्ज करने की अपील*

*महंत राजू दास को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस से FIR दर्ज करने की अपील*

लखनऊ, 29 अगस्त। टीवी डिबेट के बाद परम पूज्य महंत राजू दास जी महाराज को कथित रूप से जान से मारने की धमकियां दिए जाने, हत्या के लिए लोगों को उकसाने तथा हत्या करने वाले को इनाम देने की घोषणा से संबंधित मामले में पुलिस से कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में लखनऊ मे हिंदू सुरक्षा सेवा संघ लखनऊ टीम के द्वारा थाना हजरतगंज प्रभारी को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर संबंधित अज्ञात/नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया एवं अन्य सार्वजनिक माध्यमों के जरिए कथित तौर पर आपत्तिजनक, हिंसक और आपराधिक प्रकृति की गतिविधियां सामने आ रही हैं।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, महंत राजू दास जी महाराज को जान से मारने की धमकियां देने तथा उनकी हत्या के लिए लोगों को उकसाने जैसी बातें सामने आने से उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। साथ ही, ऐसे मामलों से समाज में भय और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

आवेदन में पुलिस से सोशल मीडिया अकाउंट, पोस्ट, वीडियो, कमेंट और ऑडियो सहित उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने तथा संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति द्वारा हत्या के लिए धन अथवा इनाम की घोषणा की गई है तो उसके पीछे के लोगों, धन के स्रोत और संभावित साजिश में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी जांच करने का अनुरोध किया गया है।

प्रार्थना पत्र में महंत राजू दास जी महाराज की वर्तमान सुरक्षा स्थिति का तत्काल आकलन कर आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए निवारक एवं सुरक्षा संबंधी कदम उठाने की भी मांग की गई है।

आवेदनकर्ता ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत को संज्ञेय सूचना के रूप में स्वीकार कर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करने की अपील की है। आवेदन के साथ कथित धमकी/उकसावे वाले पोस्ट, वीडियो एवं कमेंट के स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो के लिंक तथा उपलब्ध अन्य डिजिटल साक्ष्य संलग्न किए जाने का उल्लेख किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *