रूपेंद्र साहू
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में 26 एवं 27 नवंबर को सुरगी जोन स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग एवं आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संकुलों के विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
26 नवंबर को होगा शुभारंभ समारोह
प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर हेमा देशमुख शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलबीर छाबड़ा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश कुमार साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण साहू संघ सिंघोला के अध्यक्ष भोजराम साहू, ग्राम पटेल जसवंत साहू, संघ के सचिव भुनेश्वर साहू, समाजसेवी दानीराम साहू एवं होमेश्वर साहू शामिल होंगे।
27 नवंबर को प्रथम सत्र एवं समापन समारोह
27 नवंबर को प्रथम सत्र के शुभारंभ अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू मुदलियार मुख्य अतिथि होंगे। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक उपाध्यक्ष डोमार साहू विशिष्ट अतिथि तथा संकुल प्राचार्य सिंघोला धनीराम देवांगन अध्यक्षता करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी पुराणिक साहू, ईश्वर निषाद, रोहित कुमार भारद्वाज एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति प्राथमिक शाला सिंघोला की अध्यक्ष डिलेश्वरी साहू उपस्थित रहेंगी।
इसी दिन आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू मुख्य अतिथि तथा जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष प्रतिमा पप्पू चंद्राकर एवं जनपद सदस्य खुशबू राकेश साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मुकेश कुमार साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, भाजपा महामंत्री मोतीलाल देवांगन, समाजसेवी रमेश सार्वा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सिंघोला की शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंकज साहू उपस्थित रहेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में जोन प्रभारी एवं संकुल समन्वयक सुरगी रोशन बेग मिर्जा, सहायक जोन प्रभारी एवं संकुल समन्वयक हरदी प्रदीप मौर्य, भर्रेगांव के दीपक साहू, सिंघोला के छन्नूलाल साहू, कन्हारपुरी के शैलेन्द्र कुमार साहू तथा धामनसरा के सुभाष साहू जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति में सरपंच मुकेश कुमार साहू सहित ग्राम सिंघोला के समस्त ग्रामवासी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जोन टीम सुरगी, शिक्षा विभाग एवं आयोजन समिति ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पालकों एवं खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
