आजमगढ़: राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान-मजदूर-नौजवान चेतना पदयात्रा
चक्रपानपुर (आजमगढ़), 18 जून 2026। चिलचिलाती धूप के बीच स्वामी सहजानंद सरस्वती के गांव देवा से निकली किसान, मजदूर और नौजवान चेतना पदयात्रा गुरुवार को महान घुमक्कड़, साहित्यकार एवं विचारक राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला (आजमगढ़) पहुंची। इस अवसर पर चक्रपानपुर स्थित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा आयोजित की गई। पदयात्रियों ने…

