अमेरिका और ईरान ( US Iran War ) के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी है. हालांकि लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री ने साफ किया है कि लेबनान पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. हमले जारी रहे तो वह सीजफायर को रद्द कर देगा. इससे पहले ईरान को दिए गए डेडलाइन से पहले ही अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर एयरस्ट्राइक की. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.’छिड़ी जंग को 5 सप्ताह पूरे हो चुके है. आज (7 अप्रैल) को युद्ध के 39वां दिन भी दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. लेबनान में एक दिन में इजरायल की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए अटैक में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं.
वहीं, इजरायल ने ईरान के कोम शहर की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी निशाना बनाया. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लोकल अधिकारी ने बताया ईरानी शहर कोम में एक रिहायशी बिल्डिंग पर US-इजरायली हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं.ईरान के लिए मंगलवार तक की चेतावनी जारी करते हुए कि यदि उन्होंने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं खोला, तो उनके बिजली केंद्रों और पुलों को निशाना बनाया जाएगा, जिससे वहां नर्क जैसे हालात पैदा हो जाएंगे. IRGC नौसेना का कहना है कि अमेरिका और इजरायल के लिए होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में कभी वापस नहीं लौटेगा. एक बयान जारी कर इस रणनीतिक जलमार्ग पर ईरान ने अपने रुख को दोहराया है. आईआरजीसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं लौटेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए.’ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अमेरिका में ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. US कांग्रेसी जेक ऑचिनक्लॉस ने बताया कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर स्ट्राइक का ऑर्डर देकर पूरी तरह फेल हो गए, और उन्हें अमेरिकन हिस्ट्री का अकेला ऐसा प्रेसिडेंट बताया, जिसने अकेले जंग शुरू की और हार गया. युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर बातचीत की है. उन्होंने पिछले 37 दिनों में ईरानी लोगों के खिलाफ अमेरिका और इजरायली सरकार द्वारा किए गए हमलों के बारे में बताया.
अमेरिका-ईरान संघर्ष: ट्रंप ने दो सप्ताह का सीजफायर घोषित किया, लेबनान में हमले जारी

