लखनऊ में SIR प्रक्रिया के बाद 9.14 लाख मतदाता घटे, अंतिम सूची जारी

लखनऊ में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 9.14 लाख मतदाता कम हो गए हैं। अब जिले में कुल 30.80 लाख मतदाता रह गए हैं। सरोजनीनगर में सबसे ज्यादा और कैंट में सबसे कम मतदाता दर्ज हुए हैं। प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर सभी केंद्रों पर उपलब्ध करा दी है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिले में 914,185 मतदाता कम हो गए हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया, जिसके मुताबिक जिले में अब 3,080,350 मतदाता हैं, जबकि एसआईआर प्रक्रिया से पहले जिले में 3,994,535 मतदाता थे। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि जिले के सभी 1556 मतदान केंद्रों पर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। जिले में 1566 मतदान केंद्रों पर 4132 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अंतिम सूची के अनुसार कुल मतदाताओं में 16,13,049 पुरुष, 14,67,194 महिला और 107 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सरोजनीनगर सीट पर सबसे अधिक 4,60,037 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि लखनऊ कैंट में सबसे कम 2,40,628 मतदाता हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय में बैठक में उन्हें अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *