Headlines

यूपी चुनाव से पहले रामदास अठावले का बड़ा बयान, BJP की बढ़ी टेंशन!

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को अपने ही सहयोगी दल के नेता के बयान से असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण विवाद’ पर बड़ा बयान दिया है।

अठावले ने हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण को गलत और असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले एक वरिष्ठ नेता भी हैं।

रामदास अठावले के मुताबिक, खरगे की सभा में हिंदू-मुस्लिम संबंधों को लेकर कुछ बातें कही गई थीं। इसके बाद वहां कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया। अठावले ने साफ कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान नहीं है, बल्कि पूरे समाज का अपमान है। अठावले ने मांग की कि शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अब अठावले के इस बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। खास तौर पर यूपी चुनाव से पहले उनके बयान को कांग्रेस के लिए बीजेपी पर हमला करने का एक और मुद्दा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *