Headlines

खेल मैदान में दिखा युवाओं का जोश, भर्रीटोला (ब) में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन; जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, कहा—खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिले बेहतर मंच

 

छुरिया। छुरिया विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला (ब) में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके पहुंचने पर आयोजन समिति, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। गांवों के खेल मैदानों से निकलने वाली प्रतिभाओं को यदि निरंतर अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे आगे चलकर बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।अपने संबोधन में श्रीमती वैष्णव ने कहा कि कबड्डी हमारे देश की पारंपरिक खेल संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। इस खेल में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास, रणनीति, अनुशासन, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।श्रीमती वैष्णव ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को मैदान से जोड़ने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
साथ ही जनपद सदस्य श्रीमती राधिका चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों से कहा कि मैदान में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर प्रयास है। प्रत्येक खिलाड़ी पूरी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले। उन्होंने सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही इस अवसर पर जिला पंचायत पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव, श्री जीवन लाल जुड़वान, श्रीमती समेबाई पडौती संरपंच, श्री धन्नालाला यादव सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, श्री लेखराम निर्मलकर, श्री केदार यादव, श्री अगनुराम चंन्द्रवंशी, श्री भगवान सिंह ठाकुर, श्री खेमराज चंन्द्रवंशी, श्री गोविन्द राम निर्मलकर, श्री चमन चंन्द्रवंशी, श्री प्रेमलाल चंदवंशी, श्री धर्मवीर चंद्रवंशी, श्री लेखराम लाड़ेकर, श्री बृजेश चंद्रवंशी सहित आयोजन समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *