Headlines

सहायक उपकरण वितरण शिविर में चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से अवश्य पधारने हेतु महापौर ने किया आह्वान

 

राजनांदगांव दिनांक 21.10.2026। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. रमन सिंह के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा एलिम्को के सहयोग से गत् माह 22 से 28 सितम्बर 2026 के मध्य जिले के समस्त विकासखण्डों, नगर पंचायतों, नगरीय निकायों में आयोजित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित शिविरों में चिन्हांकित हितग्राहियों को कल दिनांक 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरूवार को स्थानीय शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक/बालिकाओं के विशेष विद्यालय 18 एकड़ रोड क्रिश्चियन हाॅस्पिटल से पहले, राजनांदगांव में प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक उनके आवश्यकता अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जाएगा। अतः पात्र चयनित हितग्राहियों से महापौर मधुसूदन यादव ने आह्वान किया है कि वे अपने मूल आवश्यक दस्तावेज दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, यूडीआईडी कार्ड, राशनकार्ड आदि के साथ शिविर स्थल तक पहुंचना सुनिश्चित करें, अधिक जानकारी के लिए अपने वार्ड पार्षद, महापौर कार्यालय या उप संचालक समाज कल्याण विभाग, राजनांदगांव के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। इस सुनहरे अवसर का अवश्य लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *