Headlines

अभिषेक बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- 2 दिन रेकी के बाद घर पर हुआ हमला

अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात बवाल, BJP पर हमले का आरोप; बोले- 6 महीने में 7वीं कोशिश!

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर TMC और BJP के बीच टकराव का मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि शनिवार देर रात करीब 2 बजे उनके कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर बीजेपी समर्थकों ने हमला किया। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि हमले से पहले लगातार दो दिनों तक उनके घर की रेकी की गई थी। उन्होंने लिखा कि बीजेपी के लोगों ने आधी रात उनके आवास पर इस तरह हमला किया। वीडियो देखकर कोई भी घटना की गंभीरता समझ सकता है।

TMC सांसद ने सवाल उठाया कि जब एक निर्वाचित सांसद का घर सुरक्षित नहीं है, तो पश्चिम बंगाल में आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

6 महीने में जानलेवा हमले की सातवीं कोशिश- अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि पिछले छह महीनों में उन पर जानलेवा हमले की यह सातवीं कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की और न्यायपालिका ने भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उपद्रवी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर भी निशाना साधा।

जन्मदिन मनाने पहुंचे थे TMC कार्यकर्ता, BJP समर्थकों से झड़प का आरोप

बताया जा रहा है कि 7 नवंबर की सुबह अभिषेक बनर्जी के 39वें जन्मदिन के मौके पर TMC कार्यकर्ता उनके कालीघाट स्थित आवास के बाहर जुटे थे। इसी दौरान BJP समर्थकों के साथ विवाद और झड़प होने की खबर सामने आई।

घटना में पत्थरबाजी, मारपीट और पार्टी के बैनर-पोस्टर को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन कथित हमले को रोकने में नाकाम रही।

फिलहाल इस घटना को लेकर TMC और BJP के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और हमले के आरोपों पर BJP की ओर से क्या जवाब दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *