Headlines

राजनांदगांव: धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, विधायक भोलाराम साहू हुए शामिल

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, विधायक भोलाराम साहू हुए शामिल

राजनांदगांव । ग्राम मांझीटोला में डड़सेना सिन्हा समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जीवन शौर्य, पराक्रम, साहस, न्याय एवं प्रजा के कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श समाज में एकता, संगठन, सद्भाव और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और आपसी सहयोग में निहित है। ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और सामाजिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में दिनेश्वर सिन्हा (जिला निर्वाचन अधिकारी, सिन्हा समाज), मुकेश सिन्हा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अं.चौकी), प्रताप धावड़े (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा), तुलाराम सिन्हा (जिलाध्यक्ष, सिन्हा समाज), भागवत सिन्हा (जिला कोषाध्यक्ष), मनोज सिन्हा (छुरिया), मिथुन तारम (सरपंच, बिटाल), शैलेन्द्री सिन्हा, ताम्रध्वज सिन्हा, मनसुख बसु (ग्राम पटेल), तिलक जायसवाल (सेवानिवृत्त शिक्षक), उदेराम साहू (किसान नेता), मनोहर लाउत्रे, विकास लाउत्रे, हेमलाल साहू, लता सिन्हा, अनुज सिन्हा, नरेश गजेन्द्र, अजय साहू, ईश्वर साहू एवं त्रिलोचन सहित सिन्हा समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समारोह में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव एवं भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *