Headlines

ग्राम आरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु ने बच्चों को दी शुभकामनाएं शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसरों से ही बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल : जागृति चुन्नी यदु

 

डोगरगांव। ग्राम आरी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत सभापति, जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती जागृति चुन्नी यदु शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी को बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जागृति चुन्नी यदु ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनकी प्रतिभा को देखकर मन प्रसन्न होता है। यही बच्चे आगे चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दिलीप साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभाना, नीलेश पटेल उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम की सरपंच सोनम निषाद, ग्राम बगदई के सरपंच कुलदीप ठाकुर, ग्राम के प्रमुख पटेल, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अतिथियों ने सराहना की। जागृति चुन्नी यदु ने सुंदर आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *