Headlines

जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी ने कुहीकला और जयसिंगटोला धान खरीदी केंद्रों का किया शुभारंभ

 

पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई धान खरीदी, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल

राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुहीकला एवं जयसिंगटोला धान खरीदी केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। दोनों केंद्रों में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की सभापति बिरम बाई मंडावी शामिल हुईं।

कुहीकला धान खरीदी केंद्र में कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष रामकुमार मांडवी, सरपंच सुनील मांडवी, किस राजा राम साहू, समिति प्रबंधक हरनारायण रामटेक, पूर्व सरपंच संतरामपुर राम दरबार साहू, उत्तम ठाकुर, महेश मांडवी सहित क्षेत्र के किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसी तरह जयसिंगटोला धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत सभापति हेमंत विष्णु साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान किसान दशरथ साहू, भारत साहू, चतुर साहू, समिति प्रबंधक धनेश चंद्रवंशी, समिति के कर्मचारी एवं क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी ने किसानों को धान खरीदी शुरू होने की बधाई देते हुए कहा कि धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। शासन की व्यवस्था के अनुरूप किसानों की उपज की खरीदी सुचारु रूप से हो तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने किसानों की सुविधा और हितों को प्राथमिकता देने की बात कही।

धान खरीदी केंद्रों के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। किसानों ने उम्मीद जताई कि पूरी खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित एवं सुविधाजनक ढंग से संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *