Headlines

राजनांदगांव: सी.सी. रोड निर्माण कार्य का विधायक भोलाराम साहू ने किया भूमिपूजन

 

राजनांदगांव ।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील कुमरदा के ग्राम खुर्सीटिकुल में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया विधायक श्री भोलाराम साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलती है। सी.सी. रोड निर्माण से ग्रामवासियों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने की बात कही। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के अध्यक्ष प्रताप घावड़े, वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल साव, सेवानिवृत्त प्राचार्य के.आर. साहू, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष मोहित साहू, सरपंच तिलकी मानकर, उपसरपंच नेहा यादव, पूर्व सरपंच दुर्गा महानदिया, पंच बुधोबाई, नूतन देवांगन, कमला कोलियारे, ईश्वरी महानदिया, टालेश्वर देवांगन, प्रेमलता साहू, ग्राम पटेल योगेश उमरिया, ग्राम प्रमुख तिलक तारम, ग्रामीण सदस्य नरेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने सी.सी. रोड निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा गांव में विकास कार्यों को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *